Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing कनाडा सरकार का भारतीय छात्रों को बड़ा झटका, 74% स्टडी वीजा आवेदन किए रिजेक्ट

कनाडा सरकार का भारतीय छात्रों को बड़ा झटका, 74% स्टडी वीजा आवेदन किए रिजेक्ट

वर्ल्ड न्यूज़ : कनाडा सरकार की नई वीजा नीतियों ने भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में भारत से किए गए 74% स्टडी परमिट आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा सिर्फ 32% था। यह गिरावट भारतीय युवाओं के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि कनाडा लंबे समय से भारतीय छात्रों की पहली पसंद रहा है।

कनाडा सरकार ने हाल ही में इंटरनेशनल छात्रों के वीजा नियमों को और कड़ा कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह कदम देश में बढ़ती फर्जी वीजा आवेदनों, धोखाधड़ी और अस्थायी प्रवास को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। इसके तहत अब छात्रों के दस्तावेजों और उनकी पहचान का गहन सत्यापन  किया जा रहा है, ताकि अवैध गतिविधियों और अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।

भारतीय आवेदनों में भारी गिरावट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा सरकार के डेटा में सामने आया है कि भारत से जाने वाले छात्रों की संख्या में तेजी से कमी आई है।

अगस्त 2023 में जहां करीब 20,900 भारतीय छात्रों ने स्टडी परमिट के लिए आवेदन किया था,

वहीं 2025 में यह संख्या घटकर सिर्फ 4,515 रह गई है।


Leave a Reply