Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

पंजाब में दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब के लुधियाना में दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लुधियाना के जगरांव के हरि सिंह अस्पताल रोड पर शुक्रवार दोपहर को ये घटना हुई । हैरानी की बात यह है कि जिस जगह यह वारदात हुई वहां से एसएसपी कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर है। मृतक की पहचान गांव गिद्दड़विंडी के रहने वाले 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह के तौर पर हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार बेट क्षेत्र के गांव गिद्दड़विंडी का रहने वाला तेजपाल सिंह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ हरि सिंह रोड स्थित फैक्टरी के पास जा रहा था। वहां उसका पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। तेजपाल और उसके साथियों से भिड़ते हुए दूसरे गुट के एक युवक ने तेजपाल के सीने पर गोली मार दी। खून से लथपथ तेजपाल को उसके साथी गाड़ी में सिविल अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी और सीआईए स्टाफ के अधिकारियों समेत पुलिस की टीमें वहां पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


Leave a Reply