Latest news
27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद

India Living News

Hot News
You are currently viewing Viral Video : THAR सवार की शर्मनाक हरकत, दरवाज़ा खोल चलती गाड़ी से करने लगा पेशाब

Viral Video : THAR सवार की शर्मनाक हरकत, दरवाज़ा खोल चलती गाड़ी से करने लगा पेशाब

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में चलती थार कार में की गई शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जब थार सिटी के सदर बाजार से गुजर रही थी, तभी उसमें सवार एक युवक दरवाजा खोलकर सड़क पर पेशाब करने लगा. इस आपत्तिजनक वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग युवक के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं.

वायरल हो रहे फुटेज में एक काले रंग की थार गुरुग्राम के सदर बाजार से शिवमूर्ति की ओर जाती हुई दिख रही है. इसी दौरान ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर बैठे युवक ने दरवाजा खोलकर चलती गाड़ी से ही पेशाब करना शुरू कर दिया. युवक की इस बेशर्म हरकत को पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

साइबर सिटी की व्यस्त सड़कों पर सरेआम हुई इस शर्मनाक हरकत ने लोगों को गुस्से से भर दिया है. सोशल मीडिया यूजर्स युवक के खिलाफ हरियाणा पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस ने मामले में स्वत:संज्ञान लिया है.वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने फौरन जांच शुरू की है .


Leave a Reply