Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing Diwali 2025 : जानिए दिवाली लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, चौघड़िया मुहूर्त और राहुकाल समय

Diwali 2025 : जानिए दिवाली लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, चौघड़िया मुहूर्त और राहुकाल समय

दिवाली 2025 : दिवाली पर्व इस साल 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन अमावस्या तिथि दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से लग जाएगी और हस्त नक्षत्र रात 08:17 तक रहेगा इसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा। तो वहीं लक्ष्मी पूजन मुहूर्त शाम 07:08 से रात 08:18 बजे तक रहेगा। 

दिवाली लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 2025 

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (प्रदोष काल) – 07:08 PM से 08:18 PM

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (निशिता काल) – 11:41 PM से 12:31 AM, अक्टूबर 21

20 अक्टूबर 2025 राहुकाल 

दिवाली के दिन राहुकाल सुबह 07:50 से 09:15 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में कोई भी शुभ काम करने से परहेज किया जाता है।

दिवाली काली पूजा मुहूर्त 2025 

काली पूजा निशिता काल – 11:41 PM से 12:31 AM, अक्टूबर 21

दिवाली चौघड़िया मुहूर्त 2025 

अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 03:44 PM से 05:46 PM

सायाह्न मुहूर्त (चर) – 05:46 PM से 07:21 PM

रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 10:31 PM से 12:06 AM, अक्टूबर 21

उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 01:41 AM से 06:26 AM, अक्टूबर 21

दीपावली पूजन के नियम 

पूजा से पहले पूरे घर की साफ-सफाई करें, विशेषकर पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र करें।

पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की नई प्रतिमा स्थापित करें।

ध्यान रहे कि गणेश जी लक्ष्मी जी के दाईं ओर हों।

चावल या गेहूं के ऊपर एक मिट्टी या तांबे का कलश स्थापित करें।

पूजा से पहले घर के मुख्य द्वार पर और आंगन में दीये जलाएं।

इस दिन अखंड दीपक जलाना शुभ होता है।

पूजा के समय साफ और नए वस्त्र पहनें।

काले रंग के कपड़े पहनने से बचें।

शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा करें।

अंत में आरती करके पूजा के दौरान हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करें।

अस्वीकरण : इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। इंडिया लिविंग न्यूज़ यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें


Leave a Reply