Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing दीवाली से पहले पुलिस को बड़ी सफलता, दो आतंकी ढाई किलो विस्फोट के साथ काबू

दीवाली से पहले पुलिस को बड़ी सफलता, दो आतंकी ढाई किलो विस्फोट के साथ काबू

जालंधर : दीवाली से पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आतंकियों को 2.5 किलो आईईडी/आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल के साथ पकड़ा है।

ये माॅड्यूल बीकेआई मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर यूके स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमाराय द्वारा संचालित था।

दो आतंकी गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को जालंधर से पकड़ा गया। जांच से पता चला है कि आईईडी का उद्देश्य लक्षित आतंकी हमला था। यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पीएस एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है।

डीजीपी गाैरव यादव का कहना है कि पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय आतंक और संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखने के अपने मिशन पर दृढ़ है।


Leave a Reply