Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing ADGP ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

ADGP ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में पुलिस के ADGP ने खौफनाक कदम उठा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपने घर पर खुद को गोली मार ली। मामले की जांच के दौरान, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की है। फिलहाल अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरन कुमार ADGP स्तर के आईपीएस अधिकारी थे। वाई. पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी. ​​कुमार हैं और वह मुख्यमंत्री के साथ जापान दौरे पर हैं जोकि कल भारत लौटेंगे। फिलहाल, उनके पार्थिव शरीर को सेक्टर 16 स्थित अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, फोरेंसिक टीम और सीएफएसएल की टीम आईपीएस के घर पहुंच गई है, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply