Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing हिमाचल में दर्दनाक हादसा : बस पर गिरा पहाड़ का मलबा, 18 लोगों की मौत

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : बस पर गिरा पहाड़ का मलबा, 18 लोगों की मौत

हिमाचल न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां भल्लू पुल के पास अचानक भूस्खलन (Landslide) हो गया। बताया जा रहा है कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उसी वक्त सड़क से गुजर रही एक बस पर अचानक भारी मलबा गिर गया। इस बस में करीब 35 यात्री सवार थे। मलबा गिरते ही बस पूरी तरह से उसकी चपेट में आ गई। जिसके बाद 18 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मलबे में कई लोग अंदर दब गये। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दल ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यह घटना बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के तहत बल्लू पुल के पास की बताई जा रही है।

घटना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 शव बस से बाहर निकाले जा चुके हैं। बाकी यात्रियों को निकालने के लिए राहत कार्य जारी है।स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है ताकि बस में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।


Leave a Reply