Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रिलायंस परिवार

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रिलायंस परिवार

पंजाब : पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद, रिलायंस ने राज्य में एक बड़ा राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। कंपनी अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में राज्य प्रशासन, पंचायतों और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही है। बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कंपनी 10 सूत्रीय राहत योजना के तहत काम कर रही है। इसके तहत अब तक 10 हजार से ज्यादा परिवारों को राशन किट दी जा चुकी हैं। वहीं जिन परिवारों में महिलाएं या बुजुर्ग मुखिया हैं, उन्हें 5-5 हजार रुपये के वाउचर दिए जा रहे हैं ताकि वे अपनी जरूरत का सामान खुद खरीद सकें। सामुदायिक रसोई के लिए भी राशन भेजा जा रहा है और पीने के लिए साफ पानी देने के लिए पोर्टेबल वॉटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं।

अनंत अंबानी बोले- हम पंजाब के साथ
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा “इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ पंजाब के लोगों के साथ हैं। बहुत से परिवारों ने अपने घर और कारोबार खो दिए हैं। पूरा रिलायंस परिवार आज पजांब के साथ खड़ा है। लोगों के साथ जानवरों के लिए भोजन, पानी और आश्रय का इंतजाम किया जा रहा है। हम राहत की दस-सूत्रीय योजना पर काम कर रहे हैं और इस कठिन समय में हर कदम पंजाब के साथ हैं।“

कंपनी बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए तिरपाल, मच्छरदानी, रस्सी, बिस्तर और अन्य ज़रूरी सामान बाँटा जा रहा है। साथ ही हर प्रभावित परिवार को स्वच्छता किट भी दी जा रही है ताकि बीमारियों से बचाव हो सके। जल स्रोतों को कीटाणुरहित करने का काम भी किया जा रहा है।

पशुधन को बचाने और उनके इलाज के लिए रिलायंस फाउंडेशन, वनतारा और पशुपालन विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। 5,000 मवेशियों के लिए 3,000 चारे (सिलेज) के बंडल बाँटे गए हैं। पशुओं के इलाज के लिए पशु शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां दवाइयाँ और टीके दिए जा रहे हैं।

इसके साथ ही वनतारा की 50 से अधिक विशेषज्ञों की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार काम कर रही है। मरे हुए जानवरों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार किया जा रहा है ताकि बीमारियां न फैलें। जियो की पंजाब टीम भी राहत कार्यों में जुटी है। एनडीआरएफ के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में मोबाइल नेटवर्क बहाल किया जा रहा है। जियो की टीमें पूरे राज्य में 100% कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की कोशिश में लगी हैं।


Leave a Reply