नेशनल न्यूज़ : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफ़े पर एक बार फिर से हमला हुआ है। कपिल शर्मा का ये कैफ़े 85 एवेन्यू और स्कॉट रोड पर स्थित है इस कैफ़े में गुरुवार सुबह कम से कम छह गोलियों के निशान थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक महीने से भी कम समय में दूसरी बार कॉमेडियन कपिल शर्मा के स्वामित्व वाले सरे स्थित कप्स कैफ़े को गोलीबारी की घटना हुई है, जिससे क्षेत्र में बढ़ती हिंसा और जबरन वसूली की धमकियों को लेकर चिंताएं एक बार फिर से बढ़ गई हैं।
हमले की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लन नामक एक गैंगस्टर ने ली है। उसने सोशल मीडिया पोस्ट पर दावा किया है कि हमला उसी की गैंग ने किया है। पुलिस जांच करने पहुंची तो घटनास्थल पर टूटे हुए शीशे और क्षतिग्रस्त खिड़कियां देखी गईं। 85 एवेन्यू और स्कॉट रोड पर स्थित इस कैफ़े में गुरुवार सुबह कम से कम छह गोलियों के निशान थे। इस दूसरे हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।











