Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोहाली में महिला की लाश घर के दरवाजे पर लटकती मिली

मोहाली में महिला की लाश घर के दरवाजे पर लटकती मिली

पंजाब : चंडीगढ़ के साथ लगते पंजाब के मोहाली में महिला की लाश मिलने की खबर है । महिला की लाश दरवाजे की चौखट पर लटकती हुई मिली है। पड़ोसियों का आरोप है कि महिला की हत्या कर शव को लटकाया गया है। पड़ोसियों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी।

मोहाली के गांव झामपुर में शादीशुदा महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव चौखट के साथ लटकता मिला। उसकी पहचान 25 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है। पड़ोसियों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। थाना बलौंगी के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के पति और जेठ को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी अनुसार महिला अपने पति के साथ गांव झामपुर की नई बसी कॉलोनी में रह रही थी। उसकी शादी को करीब तीन साल हो चुके हैं। पड़ोसियों ने बताया कि महिला ने पहले कई बार गुहार लगाई थी कि उसका पति और जेठ उससे गलत काम करवाते थे। इस संबंध में उसके पति और जेठ को समझाया भी था। कुछ समय शांत रहने के बाद फिर महिला से मारपीट की जाती थी।

मंगलवार सुबह उसकी लाश कमरे की चौगाठ से लटकी मिली। पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि पिंकी की हत्या के बाद उसके शव को लटकाया गया है ताकि यह खुदकुशी लगे। पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी शिकायत दी।


Leave a Reply