Latest news
पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास

India Living News

Hot News
You are currently viewing बारिश के मौसम में भूलकर भी न खाएं ये फूड्स, बढ़ जाएगा इंफेक्शन का खतरा

बारिश के मौसम में भूलकर भी न खाएं ये फूड्स, बढ़ जाएगा इंफेक्शन का खतरा

Health Tips : बारिश के मौसम में लोगों को स्ट्रीट फूड खाना खूब पसंद आता है, लेकिन इससे उन्हें कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इस मौसम में जगह-जगह कीचड़ हो जाती है, जिससे कंटामिनेशन का खतरा बढ़ जाता है. बारिश में खाने-पीने को लेकर सावधानी बरतें।

बारिश के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बरसात में हेल्दी रहने के लिए लोगों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. खाने-पीने का हमारी सेहत पर सीधा असर पड़ता है. इस मौसम में तापमान में लगातार बदलाव आता है, जिससे वायरस, बैक्टीरिया और फंगस का कहर बढ़ जाता है.

इस मौसम में कुछ सब्जियों, फलों और फूड के सेवन से बचना चाहिए। इस मौसम में स्ट्रीट फूड्स और जंक फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए.इसके अलावा लोगों को साफ पानी पीना चाहिए और पानी में गंदगी दिखे, तो ऐसा पानी बिल्कुल न पिएं. इन सभी बातों का ध्यान रखकर बरसात के मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखा जा सकता है। यहां कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया है, जिसे मानसून में खाने बचना चाहिए।

फ्राइड फूड
बरसात के मौसम में नमी अधिक होती है, जिसके फ्राइड फूड हुए खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में वॉक या कई फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है, जिसके कारण पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इन सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर, पकाने के बाद भी कई बार बैक्टीरिया रह जाते हैं और जिसके कारण पेट का इंफेक्शन हो सकता है।

दूध और दूध से बने प्रोडक्ट
बरसात के मौसम में दूध से बनी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। जिसके कारण फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए दूध और दूध से बने उत्पादों से इस मौसम में दूर रहना चाहिए। बरसात के दौरान दही भी खाने से बचें।

सीफूड
बरसात के मौसम में सी फूड खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि इस मौसम में समुद्री जीवों में बैक्टीरिया और वायरस के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

कटे हुए फल
बरसात के मौसम में ज्यादा देर के कटे हुए फल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि कटे हुए फल में भी बैक्टीरिया पनप सकते हैं और फल जल्दी खराब हो जाते हैं, ऐसे में कटे हुए फल खाने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Leave a Reply