Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing कांटा लगा गाने से हिट हुई शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन

कांटा लगा गाने से हिट हुई शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन

बॉलीवुड न्यूज़ : बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। शेफाली के सीने में बीती देर रात दर्द उठा और उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर्स ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया है। शुरुआती तौर पर बताया गया कि हार्ट अटैक के कारण शेफाली की मौत हुई है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि शेफाली के परिजनों ने खुलासा किया है कि वे हार्ट समेत दूसरी बीमारियों से जूझ रही थीं।

बता दें कि शेफाली जिम फ्रीक थीं और रोजाना कसरत किया करती थीं। बिग बॉस-13 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं शैफाली का कसरत के प्रति लगाव साफ देखने को मिला था। यहां बिग बॉस के घर में भी शेफाली रोजाना जिम किया करती थीं।

बता दें कि शेफाली साल 2002 में अपने गाने ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बनी थीं। शेफाली के इस गाने ने उन्हें खूब पॉपुलरिटी दिलाई थी। इसके बाद शेफाली लगातार फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करती रहीं। शेफाली ने रियालिटी शोज में भी अपना जलवा दिखाया और बिग बॉस-13 में अपनी धाक जमाई। इसके साथ ही डांसिंग रियालिटी शोज में भी शेफाली अपने पति पराग त्यागी के साथ खूब रंग जमाते नजर आ चुकी हैं। लेकिन बीती रात शेफाली का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। शेफाली के निधन से टीवी इंडस्ट्री शोक में डूबी है और असमय मौत से हैरान है।


Leave a Reply