Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में हाइटेंशन तारों की चपेट में आया 7 वर्षीय मासूम

लुधियाना में हाइटेंशन तारों की चपेट में आया 7 वर्षीय मासूम

लुधियाना : लुधियाना से दुखद खबर सामने आई है , यहां एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय सलेम टाबरी के चांदनी चौक के पास पड़ते एक घर की छत पर खेल रहा 7 वर्ष का मासूम बच्चा 132 के.वी बिजली की हाइटेंशन लाइनों की चपेट में आने के कारण बुरी तरह से झुलस गया है। इलाज के लिए बच्चे को राम चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक जोरदार धमाके की आवाज से एक किलोमीटर तक का इलाका बुरी तरह से दहल उठा। लोगो को लगा कि जैसे कोई बम फट गया हो। इस दौरान दहशत के मारे इलाका निवासी जब अपने घरों से बाहर निकले तो भयानक घटना की जानकारी मिलने पर बुरी तरह से हिल गए। डॉक्टरो के मुताबिक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे इलाज के लिए इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। वहीं इस दौरान गली में सभी मकानों के एसी, फ्रिज एवं बिजली के अन्य उपकरण जल गए हैं l


Leave a Reply