Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में मौसम विभाग की इन तारीखों के लिए जारी हुई चेतावनी

पंजाब में मौसम विभाग की इन तारीखों के लिए जारी हुई चेतावनी

चंडीगढ़ : पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राज्यवासियों के लिए मौसम को लेकर ख़ास जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में फिर आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से 3 जून तक तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए इन तारीखों पर घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी ले लें और उसके बाद ही कोई योजना बनाएं।

प्राप्त जानकारी अनुसार 29 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन और कपूरथला जिलों में धूलभरी आंधी, तूफान और बारिश की संभावना है। वहीं 30 मई को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, लुधियाना, जालंधर और संगरूर जिलों में तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी तरह 31 मई से 3 जून तक पंजाब के विभिन्न जिलों में गर्जना, तूफान और बारिश होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों राज्य में आए भारी तूफान ने भारी तबाही मचाई थी । इसलिए इन तारीखों के दौरान अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो एक बार मौसम की जानकारी जरूर ले लें। कहीं ऐसा न हो कि आप रास्ते में फंस जाएं।


Leave a Reply