Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, टॉपर हरसिरत कौर के आए 500 अंक

पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, टॉपर हरसिरत कौर के आए 500 अंक

पंजाब : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा बुधवार, 14 मई दोपहर 3 बजे की गई। जो भी छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। पंजाब में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।

स्टूडेंट्स अपना पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए चेक कर सकते है।

टॉप-3 की पहली पोजिशन में बरनाला की हरसीरत कौर है। हरसीरत ने 500 में से 500 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में पहला स्थान पाया है। दूसरे स्थान पर फिरोज़पुर की मनवीर कौर रही हैं। मनवीर ने 500 में से 498 नंबर लिए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मानसा की अर्श है। अर्श ने भी 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं।

इस बार कुल 2,65,388 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 2,41,506 उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 91.00 प्रतिशत रहा। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 1,24,229 लड़कियों में से 1,17,175 परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं। जबकि कुल 1,41,156 लड़कों में से 1,24,328 लड़के पास हुए हैं। ट्रांसजेंडर वर्ग में भी तीन में से तीन छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।


Leave a Reply