Latest news
AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing RBI ने जालंधर में स्थित इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसैंस किया रद्द

RBI ने जालंधर में स्थित इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसैंस किया रद्द

जालंधर : भारतीय रिजर्व बैंक ने जालंधर में स्थित इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द करने की शुक्रवार को जानकारी दी। ऋणदाता के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं न होने के कारण यह कदम उठाया गया। पंजाब सरकार के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से भी बैंक को बंद करने और बैंक के लिए एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है। परिसमापन पर, प्रत्येक जमाकर्ता जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) से अपनी जमा राशि का पांच लाख रुपये तक पा सकेगा।

आरबीआई ने कहा कि बैंक के आंकड़ों के अनुसार 97.79 प्रतिशत जमाकर्ता डीआईसीजीसी से अपनी पूरी जमा राशि पा सकेंगे। डीआईसीजीसी ने 31 जनवरी, 2025 तक कुल बीमित जमाराशियों में 5.41 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया है। इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसैंस रद्द करने के कारणों के बारे में आरबीआई ने कहा कि बैंक का जारी रहना उसके जमाकर्ताओं के हित में नहीं है, और अगर बैंक को आगे भी बैंकिंग कारोबार जारी रखने की अनुमति दी गई तो इससे जनहित पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आरबीआई ने कहा, ‘अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के कारण बैंक अपने जमाकर्ताओं को भुगतान करने में असमर्थ होगा।’

क्यों किया गया लाइसेंस कैंसिल?
आरबीआई ने बैंक का लाइसेंस कैंसिल करने का फैसला बैंक की वित्तीय स्थिति की जांच के बाद लिया। बैंक का मौजूदा पूंजी-आधारित मॉडल और भविष्य में इसे सुधारने की संभावना बहुत कम थी। इसी कारण, आरबीआई ने इसे अपने ग्राहकों के हित में बंद करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही, बैंक को लिक्विडेटर के हवाले कर दिया गया है, जो बैंक की संपत्तियों की बिक्री और ग्राहकों को उनके जमा का भुगतान करने की प्रक्रिया की देखरेख करेगा।


Leave a Reply