Arvind Kejriwal’s Daughter Wedding : दिल्ली में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी संभव जैन के साथ हुई. गुरुवार रात को संगीत सेरेमनी हुई. 20 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन कार्यक्रम होगा.बता दे अरविंद केजरीवाल की दो संतान एक बेटा और एक बेटी हैं.

गुरुवार रात संगीत सेरेमनी में केजरीवाल और उनकी पत्नी के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आए।
बेटी की शादी में अरविंद केजरीवाल ने बहुत खास लोगों को ही बुलाया था. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए. साथ ही मनीष सिसोदिया को भी कई तस्वीरों में देखा गया.अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी पारंपरिक अंदाज में हुई.
अर्पिता और संभव दोनों ने ही आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है. दोनों ने कुछ समय पहले स्टार्ट अप भी शुरू किया था.











