Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing टाइम मैगज़ीन ने “100 सबसे प्रभावशाली लोगों” की लिस्ट जारी की , ट्रंप, मस्क से लेकर मुहम्मद यूनुस को मिली जगह

टाइम मैगज़ीन ने “100 सबसे प्रभावशाली लोगों” की लिस्ट जारी की , ट्रंप, मस्क से लेकर मुहम्मद यूनुस को मिली जगह

वर्ल्ड न्यूज़ : 17 अप्रैल 2025 को टाइम मैगज़ीन ने अपनी सालाना “100 सबसे प्रभावशाली लोगों” (TIME 100 Most Influential People 2025) की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में दुनियाभर की राजनीति, विज्ञान, कला, खेल और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर टेस्ला के CEO एलन मस्क तक, टाइम मैगजीन की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में दुनिया भर के कुछ सबसे प्रमुख नाम शामिल हैं. हालांकि आश्चर्य की बात यह है कि इस साल टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में एक भी भारतीय का नाम शामिल नहीं है.

मैगजीन की इस एनुअल लिस्ट को ‘लीडर्स’, ‘आइकॉन्स’ और ‘टाइटन्स’ जैसी कई कैटेगरी में बांटा गया है.

इस साल ‘लीडर्स’ की लिस्ट में अन्य प्रमुख हस्तियों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल हैं.

इस साल की ‘लीडर्स’ सूची में वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की भारतीय मूल की CEO रेशमा केवलरमानी शामिल हैं. वह 11 साल की उम्र में भारत से गई थीं और एक बड़ी, सार्वजनिक अमेरिकी बायो टेक्नोलॉजी कंपनी की पहली महिला सीईओ बनीं.

टाइम की लिस्ट क्यों मानी जाती है खास?

यह लिस्ट अब 21वें साल में पहुंच चुकी है। टाइम मैगज़ीन की यह सूची दुनियाभर में एक ग्लोबल स्टैंडर्ड मानी जाती है। इसमें शामिल नामों को विचारों, कार्यों और प्रभाव के आधार पर चुना जाता है।


Leave a Reply