पंजाब : शिरोमणि अकाली दल को आज पार्टी का नया प्रधान मिल गया है। पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को पार्टी का नया प्रधान चुन लिया गया है।किसी और नाम की अनुपस्थिति में सर्वसम्मति से सुखबीर के नाम पर मुहर लग गई।
अमृतसर में श्री दरबार साहिब के परिसर में तेजा सिंह समुंदरी हाॅल में डेलीगेट्स ने नए अध्यक्ष का चुनाव किया। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा के साथ पदाधिकारी के अलावा नई वर्किंग कमेटी गठित की गई।
अकाली दल का दोबारा अध्यक्ष बनने पर सुखबीर बादल ने सभी से इकट्ठे होकर चलने का आह्वान किया। सुखबीर ने कहा कि एक राजनीतिक साजिश के तहत अकाली दल को खत्म करने की योजना लागू हो रही थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों का मजबूत होना समय की जरूरत है। सुखबीर ने कहा कि सभी को एकजुट होकर अकाली दल को खत्म करने वाली पार्टियों का विरोध करना होगा
2008 से थे प्रधान, नवंबर में दिया था इस्तीफा
सुखबीर 2008 से लगातार शिअद के प्रधान थे। पिछले साल नवंबर में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से पार्टी में नए अध्यक्ष के नाम की चर्चाएं तेज थीं।











