Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पंजाब पुलिस का बुलडोजर एक्शन, 200 के करीब किसान हिरासत में

Breaking News : शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पंजाब पुलिस का बुलडोजर एक्शन, 200 के करीब किसान हिरासत में

पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को पंजाब पुलिस ने खदेड़ा है. पंजाब हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी 2023 से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पंजाब पुलिस ने बड़ी करवाई की है। आपको बतादें कि इन दोनों बॉर्डर पर लगे टेंटों पर पुलिस ने पीला पंजा चला दिया। इसके इलावा पुलिस ने किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर को मोहाली में हिरासत में ले लिया। इस दौरान किसानों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई, जब किसान खनौरी और शंभू सीमा बिंदुओं की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि सुबह तक सब क्लियर करा लिया जाएगा. दोनों बॉर्डर के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. पुलिस उपमहानिरीक्षक (पटियाला रेंज) मनदीप सिंह सिद्धू के नेतृत्व में करीब 3,000 पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए खनौरी बॉर्डर पर मौजूद थे. इसी तरह, पुलिसकर्मी सड़क खाली कराने के लिए शंभू बॉर्डर पर भी पहुंचे.


Leave a Reply