वर्ल्ड न्यूज़ : बड़ी खबर है कि अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक विमान हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार एक छोटा विमान पार्किंग एरिया में गिर गया और जमीन से टकराने के बाद क्रैश हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान में धमाका हो गया और आग लग गई। आग की तेज लपटों ने आसपास के पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विमान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां काले धुएं का बड़ा गुबार उठता देख लोगों के होश उड़ गए। कुछ लोगों को धुएं के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हुई।
🚨 ताज़ा अपडेट: मैनहाइम टाउनशिप, पेंसिल्वेनिया में विमान दुर्घटना
दुर्भाग्यवश, कई रिपोर्टों में कई लोगों के हताहत होने की जानकारी दी गई है।
🇺🇸 विमान मैनहाइम, पीए के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ। कई घायलों की सूचना!
मैनहाइम टाउनशिप, पेंसिल्वेनिया में फेयरव्यू ड्राइव के पास एक… pic.twitter.com/1anRBxsQGc
— Misha Tweeter Star (@TweeterStar_) March 9, 2025
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। जांच में पता चला कि विमान में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वे जिंदा हैं या नहीं लेकिन उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।













