Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बंद रेलवे फाटक के बीच फंसा स्कूली बच्चों का ऑटो , तभी आ गई ट्रेन

पंजाब में बंद रेलवे फाटक के बीच फंसा स्कूली बच्चों का ऑटो , तभी आ गई ट्रेन

पंजाब : पंजाब के अमृतसर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबर मिली है कि एक ऑटो चालक ने बच्चों की जान को उस समय खतरे में डाल दिया जब ऑटो रेलवे फाटक में बीचो-बीच फंस गया। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर में शिवाला फाटक जब बंद होने लगा तभी तेजी से ऑटो चालक ने निकलने की कोशिश की लेकिन वह बीच में ही फंस गया और दोनों तरफ से फाटक बंद हो गया।

इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी की सांसे थम गई। जिस ट्रैक पर ऑटो खड़ा था उसके आगे वाले ट्रैक पर ट्रेन गुजरी। अगर उसी ट्रैक पर भी ट्रेन आ जाती तो कितने घरों के चिराग बुझ जाते। यही नहीं इस दौरान एक और बैटरी रिक्शा भी फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ये लापरवाही ऑटो चालक व रेलवे प्रशासन अधिकारियों की है। लोगों ने सरकार व प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है कि बच्चों की जान को खतरे में डालने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।


Leave a Reply