Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के नाम पर उनकी फैन ने मरने से पहले की थी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के नाम पर उनकी फैन ने मरने से पहले की थी 72 करोड़ की प्रॉपर्टी

बॉलीवुड न्यूज़ : संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने 135 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और दुनियाभर में नाम कमाया है। इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है, जिसमें फीमेल फैन की संख्या ज्यादा है। एक बार तो ऐसे ही एक चाहनेवाली ने इनके नाम पर अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी कर दी थी। उसकी कीमत जानकर खुद एक्टर भी हैरान हो गए थे।

दअरसल, 2018 में संजय दत्त को पुलिस से एक कॉल आया, जिसमें उन्हें उनकी कट्टर फैन निशा पाटिल के बारे में बताया गया। कथित तौर पर निशा के निधन के एक दिन बाद संजय को यह कॉल आया था। जब पुलिस ने उन्हें बताया कि उनकी फीमेल फैन ने उनके लिए 72 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ी है। कथित तौर पर, निशा ने बैंकों को कई लेटर्स लिखे थे और अधिकारियों से उनकी पूरी प्रॉपर्टी अपने पसंदीदा बॉलीवुड एक्टर को सौंपने के लिए कहा था। इस घटना ने संजय को हैरान कर दिया था।

संजय दत्त की कुल नेट वर्थ करीब 295 करोड़ रुपये बताई जाती है। जबकि वह एक फिल्म के लिए 8-15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।जब संजय दत्त को अपनी फैन के इस फैसले के बारे में पता चला तो वह सरप्राइज हो गए। लेकिन एक्टर ने फैन की प्रॉपर्टी लेने से इंकार कर दिया। हां, फैन के इस फैसले ने संजय दत्त के दिल को जरूर छू लिया। बाद में फैन की प्रॉपर्टी उनके परिवार के नाम करने का प्रोसेस भी शुरू हुआ। 


Leave a Reply