Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing SGPC का बड़ा फैसला , जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं की गई खत्म

SGPC का बड़ा फैसला , जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं की गई खत्म

पंजाब : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अंतरिम समिति की बैठक में तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के संबंध में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। निर्णय की जानकारी देते हुए एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि यह निर्णय जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सर्वसम्मति से लिया गया है। इस संबंध में केवल तीन सदस्यों ने असहमति दर्ज कराई, जबकि उपस्थित अंतरिम समिति के शेष सदस्यों ने जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को बर्खास्त करने पर सहमति व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अंतरिम कमेटी द्वारा की गई है, क्योंकि जांच में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ आरोप सिद्ध हो गए थे और तख्त साहिब के मान-सम्मान को ठेस पहुंची थी। प्रताप सिंह ने बताया कि कमेटी ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के स्थान पर तख्त श्री दमदमा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह को उनके कार्य के साथ-साथ कार्यकारी आधार पर जत्थेदार के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सेवाएं भी सौंपी हैं।

इसके साथ ही कमेटी की बैठक के दौरान पिछले दिनों गुरुद्वारा श्री कंध साहिब बटाला में निशान चोला की सेवा करते हुए गिरकर दिवंगत हुए सतनाम सिंह के परिवार को दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है। इसके अलावा विभिन्न गुरुद्वारों, शिक्षण संस्थाओं, ट्रस्ट विभाग तथा शिरोमणि कमेटी से संबंधित अन्य कार्यों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया तथा उन्हें सरल बनाया गया।


Leave a Reply