Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रेमानंद जी महाराज के बारे में आयी जरूरी खबर , उनके दर्शनों के लिए जा रहे है तो पढ़ ले ये जरूरी जानकारी

प्रेमानंद जी महाराज के बारे में आयी जरूरी खबर , उनके दर्शनों के लिए जा रहे है तो पढ़ ले ये जरूरी जानकारी

नेशनल न्यूज़ : अगर आप भी वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो आपके लिए ये अहम खबर है। दरअसल खबर सामने आई है कि महाराज जी की पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी गई है। ऐसे में अगर आप सिर्फ महाराज के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो आप इसका लाभी नहीं उठा सकेंगे। उक्त जानकारी संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, श्री राधा केलिकुंज द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई है।

बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज रोजाना रात 2 बजे अपने आवास से पदयात्रा कर श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक पहुंचते थे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर भजन-कीर्तन करते थे। लेकिन हाल के दिनों में रात्रि के समय शोरगुल को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इसके अलावा, संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य और बढ़ती हुई श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उक्त फैसला लिया गया है। महाराज के दर्शन ना होने पर भक्तों में गहरी निराशा है। फिलहाल अब सभी की नजरें इस पर हैं कि कब यह पदयात्रा फिर से शुरू होगी और भक्तों को संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।

 


Leave a Reply