Latest news
PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया...

India Living News

Hot News
You are currently viewing फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हुआ जानलेवा हमला , आरोपी का वीडियो आया सामने

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हुआ जानलेवा हमला , आरोपी का वीडियो आया सामने

नेशनल न्यूज़ : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बीती आधी रात को उनके घर में ही चाकू से हमला हुआ है। वह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी सर्जरी हुई है। शुरुआती जांच में यह मामला चोरी का बताया गया है। बांद्रा पुलिस ने घटना के वक्‍त और उससे पहले की CCTV फुटेज खंगाली है। घटना गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे की है, जब एक्टर अपने परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। पुलिस ने कहा कि घर में रहने वालों के जागने और शोर मचने के बाद लुटेरा हमला कर मौके से भाग गया।

बता दे सैफ अली खान पर हमले के आरोपी का पहला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आरोपी को पीठ में बैग और गले में गमछा डाले देखा जा सकता है. वीडियो में आरोपी दबे पांव सीढ़ियों से उतरता हुआ दिख रहा है.

बांद्रा पुलिस ने मामले में लूट और हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्ष‍ित ने बयान जारी कर कहा, ‘सैफ अली खान पर हमला करने वाले एक आरोपी की पहचान हो गई है। जांच से ऐसा लग रहा है क‍ि वह चोरी के इरादे से घर में दाख‍िल हुआ था। उसने फायर सेफ्टी के रास्‍ते वाली सीढ़‍ियों का सहारा लिया और घर में दाख‍िल हुआ।’

पुलिस ने आगे बताया कि चोर को रोकने के क्रम में सैफ अली खान की उससे हाथापाई हुई, ज‍िसमें उसने चाकू से वार कर द‍िया। उन्‍हें 6 जगह पर चोट आई है, ज‍िसमें से तीन गंभीर चोट हैं। हमला करने के बाद आरोपी सीढ़‍ियों से ही फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। ग‍िरफ्तारी के बाद ही इस पर और अध‍िक जानकारी म‍िल पाएगी।

लीलावती अस्‍पताल के डॉक्‍टर्स ने सैफ की सर्जरी के बाद बयान जारी क‍िया। इसमें कहा गया कि उनकी सर्जरी सफल रही है। रीढ़ के पास एक 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा फंसा था, ज‍िसे न‍िकाल ल‍िया गया है। एक्‍टर को गर्दन और हाथ पर भी चोट लगी है। अब उनकी स्‍थ‍िति बेहतर है और घबराने की कोई बात नहीं है। उन्‍हें डॉक्‍टरों की न‍िगरानी में ICU में श‍िफ्ट क‍िया गया है।


Leave a Reply