Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing अब हेलमेट के बिना पंपों पर नहीं मिलेगा पेट्रोल, परिवहन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी

अब हेलमेट के बिना पंपों पर नहीं मिलेगा पेट्रोल, परिवहन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी

UP NEWS : उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। परिवहन विभाग ने दोपहिया वाहनों से होने वाले हादसों और मौतों को कम करने के लिए सख्त नियम अपनाने के निर्देश दिए है। इसमें हेलमेट नहीं पहना तो पेट्रोल नहीं मिलने की नीति प्रस्तावित की है।

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने आठ जनवरी को एक पत्र जारी किया। इसमें पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि वह बिना हेलमेट पेट्रोल न दें। या फिर उनके साथ बैठे युवक ने हेलमेट न लगाया हो। सभी जिलों के जिलाधिकारियों और संभागीय आयुक्तों को यह पत्र भेजा गया। इसे तत्काल लागू करने के लिए कहा गया।

परिवहन आयुक्त द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि राज्य में सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी निर्देशों को भी बताया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य में हर साल सड़क दुर्घटनाओं के कारण 25-26 हजार लोगों की जान जाती है। इसमें कहा कि हेलमेट न पहनने से काफी मौतें होती हैं। इस नीति का उद्देश्य लोगों की जान बचाना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जागरुकता अभियान चलाया जाना चाहिए
परिवहन आयुक्त ने कहा कि यह पहल 2019 में गौतमबुद्ध नगर में पहले भी शुरू की गई थी। लेकिन, इसे छिटपुट रूप से ही लागू किया गया था। अब इसे सभी जिलों में सख्ती से लागू करना है। परिवहन आयुक्त ने कहा कि ‘सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का उपयोग करके जागरुकता अभियान चलाया जाना चाहिए।


Leave a Reply