Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रिंसिपल ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की और बाल खींचे , शिक्षा मंत्री ने कहा करेंगे आपराधिक कार्रवाई

प्रिंसिपल ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की और बाल खींचे , शिक्षा मंत्री ने कहा करेंगे आपराधिक कार्रवाई

होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर जिले के बद्दों गांव में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा एक छात्र के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिंसिपल को एक छात्र के बाल खींचते और उसे बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है।

यह घटना बद्दों गांव के एक निजी स्कूल की बताई जा रही है, जहां स्कूल प्रिंसिपल ने न सिर्फ एक छात्र की पिटाई की, बल्कि बच्चे के बाल भी खींचे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्र दर्द और डर के कारण रो रहा है, लेकिन अपनी हरकतें बंद करने की बजाय प्रिंसिपल और हिंसक होती जा रही है। इतना ही नहीं, जिस बच्चे को थप्पड़ मारे जा रहे हैं, उसकी उम्र करीब 6 साल लग रही है।

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हरकत की निंदा की है और स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो एक निजी स्कूल का है। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रशासन को स्कूल प्रिंसिपल और मालिक के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।


Leave a Reply