Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing महिला की जल रही चिता में बुजुर्ग को फेंका, पुलिस जांच में जुटी

महिला की जल रही चिता में बुजुर्ग को फेंका, पुलिस जांच में जुटी

गुमला : झारखंड के गुमला जिले में दिल दहलाने की घटना सामने आयी है। जानकारी अनुसार यहां 60 वर्षीय बुधेश्वर उरांव को जलती चिता में फेंककर जिंदा जला दिए जाने की वारदात सामने आई है. आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे झाड़-फूंक, डायन-ओझा से जुड़ा अंधविश्वास हो सकता है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

बताया जा रहा है वारदात के मुख्य आरोपी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है. घटना गुमला जिला मुख्यालय के पास स्थित कोरांबी गांव की है. बुधेश्वर उरांव के पुत्र संदीप उरांव ने बताया कि गांव की एक महिला मंगरी उराईन नहाने के दौरान पैर फिसलने से कुएं में गिर गई थी. उन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी.

पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की शाम गांव के श्मशान घाट पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. बुधेश्वर उरांव भी अंतिम यात्रा में शामिल होने गए थे. वहां मृतका के परिजनों और गांव के कुछ अन्य लोगों ने बुधेश्वर उरांव की बुरी तरह पिटाई की और इसके बाद उन्हें मंगरी उराईन की जलती चिता में फेंक दिया.

संदीप उरांव ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जब घर वापस नहीं आए तो उसने तलाश शुरू की. इस पर गांव के ही कुछ लोगों ने घटना की जानकारी दी. वह श्मशान पहुंचा तो उसके पिता का अधजला शव वहीं पड़ा था. संदीप उरांव की सूचना पर गुमला सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को बरामद किया. जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक टीम भी गुरुवार को गुमला पहुंची.

थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है. उसने बुधेश्वर उरांव को चिता में फेंकने की बात भी स्वीकार कर ली है. पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.


Leave a Reply