Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing 30 दिसंबर को किसानों ने पंजाब बंद का किया एलान, जानिए क्या रहेगा बंद और खुला

30 दिसंबर को किसानों ने पंजाब बंद का किया एलान, जानिए क्या रहेगा बंद और खुला

पंजाब : शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं।18 दिसंबर को रेल रोको आंदोलन के बाद अब किसान संगठनों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का एलान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पढेर ने गुरुवार को कहा कि 30 दिसंबर को ‘पंजाब बंद’ के आह्वान को कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है।

पंजाब बंद का आह्वान करने का निर्णय पिछले सप्ताह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा लिया गया था। पंजाब बंद को सफलतापूर्व बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मोर्चा मुक्ति ने गुरुवार को खनौरी विरोध स्थल पर ट्रांसपोर्टरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य लोगों की एक बैठक बुलाई।

उन्होंने खनौरी सीमा स्थल पर प्रेसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद मनाया जाएगा। पंढेर ने कहा कि 30 दिसंबर को पूर्ण बंद रहेगा।

वहीँ आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। पंढेर ने कहा कि । किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमें कर्मचारी यूनियनों का भी समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि हमें हर संगठन से समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा, आम लोग भी इसका समर्थन कर रहे हैं। किसान नेता ने कहा कि यह बंद केंद्र को किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए मजबूर करेगा।


Leave a Reply