Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News

जालंधर में बुजुर्ग महिला को घसीट ले गया कुत्तों का झुंड…

जालंधर : जालंधर में एक दिल देहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गत दिन 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुंदर कौर गुरुद्वारा साहिब से अकेली लौट रही थी। इस दौरान कुत्तों के झुंड ने महिला को चारों तरफ से घेर लिया और हमला कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। घटना सतगुरु कबीर चौक के पास स्थित दूरदर्शन एनक्लेव फेज-2 के पास की बताई जा रही है।

सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि, 8 कुत्तों ने गुरुद्वारा से लौट रही बुजुर्ग महिला को घेर लिया। इसके बाद कुत्तों ने महिला को नीचे गिरा दिया और घसीटते हुए 10 फीट तक ले गए। इस दौरान कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को 25 जगहों से बुरी तरह से नोच डाला। इस दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिस कारण 12 के करीब टांके लगे। मिली जानकरी अनुसार जब कुत्ते महिला को नोच रहे थे तभी छत पर धूप में बैठे एक युवक ने देखा और वह डंडे लेकर दौड़ कर आया। इस दौरान अन्य कई व्यक्तियों ने डंडे की सहायता से कुत्तों को पीछे हटाया और खून से लथपथ बुजुर्ग महिला को उसके घर पहुंचाया। बुजुर्ग महिला का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।


Leave a Reply