Latest news
सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing ACP मोहसिन खान पर IIT कानपुर की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में FIR दर्ज
FIR filed against ACP Mohsin Khan for raping IIT Kanpur student

ACP मोहसिन खान पर IIT कानपुर की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में FIR दर्ज

नेशनल न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक आईपीएस पर रेप का आरोप दर्ज किया गया है। आईपीएस का नाम मोहसिन खान है। जिन पर आईआईटी कानपुर की छात्रा ने प्रेम जाल में फंसाकर रेप करने का आरोप लगाया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ कानपुर अंकिता सिंह ने कहा बताया कि आईआईटी कानपुर की छात्रा द्वारा कानपुर के एसीपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप के संबंध में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

अंकिता सिंह ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच करने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) ट्रैफिक अर्चना सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रैंक के अधिकारी पर एक छात्रा ने छल-कपट से यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर अधिकारी को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस मामले की गहनता से जांच के लिए यहां एडीसीपी ट्रैफिक के पद पर तैनात अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) अर्चना की अध्यक्षता में एक एसआईटी भी गठित की गई है। इस पूरे मामले की पूरी जांच की जा रही है।


Leave a Reply