Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing सर्दियों में इन जूस का करना चाहिए सेवन, इम्यूनिटी के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त
These juices should be consumed in winters, immunity as well as health will remain good

सर्दियों में इन जूस का करना चाहिए सेवन, इम्यूनिटी के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

हेल्थ : सर्दियों में खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी है. गर्मियों में तो लोगों के पास जूस पीने के कई विकल्प होते हैं लेकिन सर्दी के मौसम में लोग ठंडी चीजों से परहेज करते हैं. वैसे तो अधिकतर लोग सर्दियों में गाजर और चुकंदर का जूस पीते ही हैं, लेकिन आप चाहें तो अपनी विंटर डाइट में दूसरे जूस भी शामिल कर सकते हैं. जानें सर्दी में कौन सा जूस पीना चाहिए.

चुकंदर गाजर और अदरक

सर्दियों में चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है. अदरक की तासीर गर्म होती है, ऐसे में इस जूस को पीने से आपको गर्माहट मिलेगी. आप चुकंदर, गाजर और अदरक के जूस को वर्कआउट करने से पहले और बाद में पी सकते हैं. यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है. इस जूस में आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी होता है. इससे एनीमिया की समस्या दूर होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है.

गाजर का जूस

सर्दियों में कई लोग गाजर को खाते हैं. गाजर का जूस बनाने के लिए आप इसमें ग्रीन एप्पल और संतरे का रस भी मिला सकते हैं. इससे जूस स्वादिष्ट और पौष्टिक बनेगा. यह जूस विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी, आंखों की रोशनी भी तेज होगी. इस जूस को पीने से आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे. गाजर का जूस इम्यूनिटी बढ़ाता है

खट्टे फलों का जूस

खट्टे फलों का जूस हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है. खट्टे फलों में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है. खट्टे फलों का जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और इंफेक्शन से बचाव होता है. खट्टे फलों का जूस पीने से लोग जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं, साथ ही यह जूस सर्दी-जुकाम से भी बचाता है. इसके लिए आप संतरे, मौसमी और अंगूर का जूस पी सकते हैं.

टमाटर सूप

सर्दियों में अक्सर ही लोग टमाटर सूप को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. टमाटर सूप सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. टमाटर सूप में फाइबर, विटामिन बी9 या फोलेट काफी अच्छी मात्रा में होता है. साथ ही यह विटामिन C का भी अच्छा सोर्स है. इसे पीने से इंफेक्शन से बचाव होता है. इम्यूनिटी बढ़ती है और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है. यह सूप वेट लॉस में भी सहायक होता है. इसके अलावा इस सूप को पीने से आप पूरी सर्दी फिट और हेल्दी रह सकते हैं.

स्ट्रॉबेरी और कीवी का जूस

सर्दियों में स्ट्रॉबेरी आसानी से मिल जाती है. इसलिए आप चाहें तो सर्दी के मौसम में स्ट्रॉबेरी और कीवी का जूस पी सकते हैं. स्ट्रॉबेरी और कीवी का जूस कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव करता है. स्ट्रॉबेरी और कीवी के जूस में विटामिन C होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Leave a Reply