Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing इंस्टेंट लोन एप ने ली युवक की जान, 2000 रुपये न लौटाने पर कर दी पत्नी की अश्लील फोटो वायरल
Oplus_131072

इंस्टेंट लोन एप ने ली युवक की जान, 2000 रुपये न लौटाने पर कर दी पत्नी की अश्लील फोटो वायरल

नेशनल न्यूज़ : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 27 वर्षीय शख्स ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसे एक इंस्टेंट लोन एप से 2000 रुपये का कर्ज लेने के लिए प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। बताया गया है कि इस युवक की शादी को महज 47 दिन ही हुए थे।

इतना ही नहीं पैसे न लौटाने पर एजेंटों ने युवक की पत्नी की आपत्तिजनक फोटो उसके परिचितों, रिश्तेदारों को भेज दी। ये फोटो तो फर्जी थी और किसी सॉफ्टवेयर की मदद से बनाई गई थी। लेकिन इससे युवक को इतना आघात पहुंचा कि उसने सुसाइड कर ली।

खास बात ये है कि दंपति की बीते 7 दिसंबर को लव मैरिज हुई थी। शादी से चंद दिनों के भीतर युवक की मौत से उसके परिजन काफी परेशान हैं, उन्होंने स्थानीय पुलिस से मामले में जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि फोटो वायरल होने के बाद सुरेंद्र ने 2000 रुपये लौटा दिए थे। लेकिन आरोप है कि बावजूद इसके एजेंट उसे लगातार तंग कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार इस मामले में साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। ऐप किसने बनाया? और इस गिरोह में कौन लोग शामिल हैं? इस बात का पता लगाया जा रहा है। परिजनों के बयानों के बाधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन में कुछ साक्ष्य मिले हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नरेंद्र, जो कि गुजारे के लिए मछली पकड़ने का काम करता था, वह बीते दो महीनों से खराब मौसम के कारण काम पर नहीं जा पा रहा था। इसलिए उसने इंस्टेंट लोन एप के जरिए दो हजार रुपये का कर्ज लेने का फैसला किया। बताया गया है कि नरेंद्र ने कंपनी को कर्ज की मूल राशि लौटा दी थी। हालांकि, इंस्टेंट लोन एप के कर्मियों ने ब्याज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह उससे ब्याज के लिए बड़ी राशि मांगने लगे।


Leave a Reply