Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर, इन चीजों पर लगा बैन

माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर, इन चीजों पर लगा बैन

नेशनल न्यूज़ : माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बता दे मां वैष्णो के प्रति आस्था को देखते हुए कई चीजों पर बैन लगा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सब-डिवीजन कटड़ा में मीट व शराब की बिक्री पर पहले से ही प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है जिसे हाल ही में जारी आदेश के तहत आगामी 2 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

आपको बता दें कि, माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए लाखों की संख्या भक्त पहुंचते हैं। दरबार के लिए जाने वाले रास्ते पर तम्बाकू, सिगरेट, और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री, भंडारण, और खपत पर बैन लगाया गया है। यह बैन कटरा से माता वैष्णो देवी भवन तक 12 किलोमीटर के दायरे में लागू है। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सख्त जुर्माना और सजा का प्रावधान भी है।

बताया जा रहा है इन चीजों पर बैन लागने का मकसद धार्मिक स्थल की पवित्रता और भक्तों की आस्था का ख्याल रखना है। एस.डी.एम. कटड़ा पीयूष डोत्रा द्वारा जारी आदेश के तहत कटड़ा में मीट, शराब व अंडे की बिक्री, उपयोग सहित रखने पर लगा प्रतिबंध आगामी 2 महीने तक जारी रहेगा। इसी के साथ ही कटड़ा-टिकरी रोड, कटड़ा-रियासी मार्ग पर 9 देवियों तक सहित जम्मू रोड पर सड़क के दोनों ओर 200 मीटर के भीतर यह प्रतिबंध लागू रहेगा। जबकि पैंथल-दोमेल सड़क पर सड़क के दोनों ओर 100 मीटर के दायरे में यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

अब एक घंटे में पूरी होगी यात्रा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए नया रोपवे प्रोजेक्ट लाई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद कटरा से माता वैष्णो देवी भवन तक पहुंचने में एक घंटा लगेगा, जबकि वर्तमान में 7 घंटे की चढ़ाई करने के बाद लोगों को माता वैष्णो देवी के दर्शन होते हैं। जम्मू कश्मीर के कटरा शहर में यह रोपवे बनेगा। मोदी सरकार प्रोजेक्ट को मंजूरी दे चुकी है। 300 करोड़ का प्रोजेक्ट है। रोपवे बनने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर तक जाने के लिए घोड़ा और हेलीकॉप्टर किराये पर नहीं लेना पड़ेगा।


Leave a Reply