Latest news
सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing श्री दरबार साहिब में सेवा कर रहे सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला
A deadly attack on Sukhbir Badal serving in Sri Darbar Sahib

श्री दरबार साहिब में सेवा कर रहे सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला

अमृतसर : अमृतसर में श्री दरबार साहिब के मुख्य गेट के बाहर सेवा कर रहे सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि दल खालसा से जुड़े शख्स ने सुखबीर बादल पर गोली चला दी है। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई है। हालांकि इस हमले में गोली चली, लेकिन सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब पर पेशी के दौरान सिंह साहिबानों द्वारा दी गई धार्मिक सजा के अनुसार सेवा के दूसरे दिन श्री दरबार साहिब पहुंच थे। इस दौरान उनके साथ-साथ अन्य अकाली नेता भी अपनी सजा भुगतने के लिए पहुंचे।

गोली चलाने वाले का नाम नारायण सिंह चौड़ा बताया जा रहा है, जो गर्म ख्याली से भी जुड़ा बताया जा रहा है। जैसे ही उसने सुखबीर बादल पर गोली चलाने की कोशिश की, उसे दबोच लिया गया। फिलहाल आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। गेट पर दूसरी तरफ सुखदेव सिंह ढींडसा भी तैनात थे। वहीं दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से संगत में दहशत का माहाैल पैदा हो गया।


Leave a Reply