Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing मधुमक्खियों के झुण्ड ने व्यक्ति पर किया हमला , शख्स की हुई मौत

मधुमक्खियों के झुण्ड ने व्यक्ति पर किया हमला , शख्स की हुई मौत

पंजाब : दुखद खबर है कि चंडीगढ़ में मध्य मार्ग, सेक्टर-16 के पास अचानक मधुमक्खियों के झुण्ड ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले में सड़क पर साइकिल चला रहे शख्स की मौत हो गई है। मधुमक्खियों ने मृत व्यक्ति के चेहरे को निशाना बनाया। इसके अलावा मधुमक्खियों द्वारा किए गए इस हमले में कई अन्य लोग भी चपेट में आए हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना थाना सदर-3 इलाके में हुई। जहां सेक्टर-16 के पास मध्य मार्ग की पार्किंग के पास अचानक मक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। इसी बीच साइकिल से जा रहे एक शख्स की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आए। हमले में मारा गया शख्स भी बचने के लिए भागा और ऑटो में बैठ गया लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद जब मधुमक्खियां वहां से उड़ गईं तो मुन्ना को राहगीरों की मदद से पुलिस ने सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया लेकिन कुछ देर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है और उसकी पहचान नवां गांव निवासी मुन्ना तिवारी के रूप में हुई है।


Leave a Reply