Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली में AAP पार्टी ने जीता चुनाव, महेश खींची बने नए मेयर

दिल्ली में AAP पार्टी ने जीता चुनाव, महेश खींची बने नए मेयर

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर चुनाव में AAP पार्टी को जीत मिली है। आप के महेश कुमार खींची नए मेयर बन गए। चुनाव में आप को 133 मिले। बीजेपी को 130 वोट मिले। आप के 8 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग किया। वहीं रवींद्र भारद्वाज डिप्टी मेयर बने हैं। वह निर्विरोध चुने गए हैं।
मेयर चुनाव में कुल 265 वोट पड़े। इसमें 2 वोट अवैध घोषित किए गए। आप की तरफ से 8 क्रॉस वोटिंग हुई। इससे पहले कांग्रेस ने चुनाव से वॉकआउट किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। बीजेपी को उम्मीद थी कि इस चुनाव में वह कुछ चमत्कार कर सकती है, लेकिन अंततः आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी और महेश खींची को दिल्ली का नया मेयर चुन लिया गया।

46 वर्ष के महेश कुमार खींची वर्तमान में देव नगर वार्ड से पार्षद हैं, जो करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में आता है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से स्नातक हैं। बता दें, वह अनुसूचित जाति से आते हैं और एमसीडी में मेयर का तीसरा कार्यकाल किसी अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है।


Leave a Reply