Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में स्विफ्ट कार ने 3 वर्षीय बच्ची को कुचला , हुई मौत

जालंधर में स्विफ्ट कार ने 3 वर्षीय बच्ची को कुचला , हुई मौत

जालंधर : दुखद खबर है कि नकोदर रोड पर टीवी टावर के पास एक स्विफ्ट कार ने 3 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 3 वर्षीय मृतक बच्ची की पहचान करीना के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है घटना के समय बच्ची खेलते-खेलते अचानक सड़क पर आ गई।

यह हादसा वडाला चौक के पास स्थित मेडिसिटी अस्पताल के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय करीना सड़क किनारे खेल रही थी। इस दौरान सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। हालांकि कार सवार तुरंत उतर गया और लोगों की मदद से बच्ची को अस्पताल ले गया।

बच्ची के पिता गांव गए हुए थे और उसकी मां पास में ही एक निजी संस्था में मजदूरी करती थी। बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी और सड़क के बीच में आ गई। कार चालक ने तुरंत कार रोकने की कोशिश की लेकिन जब तक ब्रेक लगाया गया, तब तक कार उससे टकरा चुकी थी।


Leave a Reply