Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा लोगों और पुलिस के बीच संबंध बनाने के लिए सार्वजनिक आउटरीच का आयोजन

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा लोगों और पुलिस के बीच संबंध बनाने के लिए सार्वजनिक आउटरीच का आयोजन

जालंधर : प्रोजेक्ट सहयोग को और गति देते हुए स्वपन शर्मा आई.पी.एस., पुलिस कमिश्नर जालंधर ने आज थाना डिवीजन नं. 5 में लोगों को प्रेरित करने और लोगों और पुलिस के बीच संबंध बनाने के लिए एक सार्वजनिक आउटरीच का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों की करीब 250 हस्तियां जुटीं। अलग-अलग वेल्फेयर एसोसिएशनों, फैक्टरी मालिक, एन.जी.ओ. प्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों, सिविल सोसायटी सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय शहर में सी.सी.टी.वी. कवरेज और लोगों को अपने आसपास अधिक कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करना था।

चर्चा और प्रेरणा लाइव उदाहरणों और डेटा शेयरिंग के माध्यम से की गई ताकि वे इस सी.सी.टी.वी. कवरेज के महत्व को समझें। कुछ केस स्टडीज पर भी चर्चा हुई। इस उद्देश्य के लिए डेटा आधारित दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। कमिश्नरेट पुलिस ने इस कार्यक्रम के तहत अगले एक महीने में शहर भर में लगभग 1500 कैमरे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। उल्लेखनीय है कि शहर में 6000 के करीब कैमरे पहले ही आई.सी.सी.सी. में लोगों के सहयोग के साथ अलग-अलग स्थानों जैसे बाजार, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल, बैंक में लगाए जा चुके हैं।

आई.सी.सी.सी. कंट्रोल रूम में अलग-अलग समय और स्थान पर समर्पित मॉनिटरिंग की जाएगी। यह साक्ष्य आधारित डेटा संचालित दृष्टिकोण के आधार पर किया जाएगा। एक विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है जो जमीन से कंट्रोल रूम के कर्मचारियों और टीमों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम करेगा। कमिश्नरेट पुलिस का लक्ष्य अपराध दर को 50% तक कम करना और अपराध विशेषकर सड़क अपराध का 90% से अधिक पता लगाना है।

लोगों को तर्कसंगत दृष्टिकोण अपनाकर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए इस तरह का कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस कमिश्नरेट, जालंधर ने सार्वजनिक संस्थानों और उद्योगपतियों से अपील की है कि वह अपराध दर को कम करने और अपराधों का पता लगाने में मदद के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरों लगाने और कैमरे बढ़ाने की अपील की है।


Leave a Reply