Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing ‘क्राइम पेट्रोल’ के मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान का 35 की उम्र में निधन

‘क्राइम पेट्रोल’ के मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान का 35 की उम्र में निधन

बॉलीवुड : मशहूर टीवी कलाकार नितिन चौहान का निधन हो गया है। यह जानकारी नितिन के पूर्व सह-कलाकार ने एक पोस्ट के जरिए दी है। रियलिटी शो दादागिरी 2 के विजेता और मशहूर हुए टीवी एक्टर नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 35 साल के थे। यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे नितिन। नितिन ने दादागिरी 2 शो के अलावा स्पिलट्सविला का सीजन 5 भी जीता था।एक्टर के यूं अचानक दुनिया को अलविदा कहने से टीवी इंडस्ट्री में भी मातम पसर गया है.

नितिन को आखिरी बार स्क्रीन पर 2022 में सब टीवी के डेली सोप तेरा यार हूं मैं में देखा गया था. वहीं इस शो के उनके को-एक्टर्स, सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की और उनके पोस्ट से फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्टर ने सुसाइड की है.

विभूति ठाकुर ने दिवंगत एक्टर नितिन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “रेस्ट इन पीस, माई डियर, मैं वास्तव में हैरान और दुखी हूं. काश तुम्हारे पास सभी परेशानियों का सामना करने की ताकत होती. काश तुम अपने शरीर की तरह मानसिक रूप से भी मजबूत होते,” अभिनेता सुदीप साहिर ने भी इंस्टाग्राम पर अपने को-एक्टर को श्रद्धांजलि दी और लिखा, “रेस्ट इन पीस दोस्त.”

बता दे फिलहाल नितिन की फैमिली या फिर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

उन्होंने दर्शकों के बीच में अपने अभिनय के द्वारा अपनी खास जगह बनाई थी। नितिन ने ‘जिंदगी डॉट कॉम’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फ्रेंड्स’ जैसे टीवी शो में भी काम किया था और ‘क्राइम पेट्रोल’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।


Leave a Reply