Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में किसानों को धान खरीद का 818 करोड़ का भुगतान – डिप्टी कमिश्नर

जालंधर में किसानों को धान खरीद का 818 करोड़ का भुगतान – डिप्टी कमिश्नर

जालंधर : जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में धान खरीद प्रक्रिया को उचित ढंग से चलाने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मंडियों में धान की निर्बाध खरीद, समय पर भुगतान और साथ-साथ लिफ्टिंग के संबंध में दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से समीक्षा की जा रही है।

डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि अब तक किसानों को खरीदी गई धान का 818 करोड़ का भुगतान सुनिश्चित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में 409356 मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है, जिसमें से 403510 मीट्रिक टन धान विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिले भर की सभी दाना मंडियों में धान की तेजी से लिफ्टिंग सुनिश्चित की जा रही है और अब तक 103098 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में धान की लिफ्टिंग में और तेजी लाई जाएगी, जिस संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके है।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि धान की खरीद प्रक्रिया में देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की मंडियों में धान की उचित एवं प्रभावी लिफ्टिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित एस.डी.एम. मंडियों में धान खरीद प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखें, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।


Leave a Reply