Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार के साथ मीटिंग के बाद किसान संगठनों द्वारा रोड जाम खोलने का फैसला

पंजाब सरकार के साथ मीटिंग के बाद किसान संगठनों द्वारा रोड जाम खोलने का फैसला

पंजाब : किसान मजदूर मोर्चा (भारत) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की आज पंजाब सरकार द्वारा खाद्य आपूर्ति मंत्री कटरूचक्क और गुरमीत सिंह खुड्डियां के साथ फगवाड़ा में बैठक की गई। इस मौके पर सीनियर नेता सरवण सिंह पंधेर और मनजीत सिंह राय ने जानकारी देते हुए कहा कि धान की फसल की खरीद का संकट बना हुआ है, जिसके चलते दोनों फोरम संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठनों द्वारा मजबूती से मुद्दे उठाने पर सरकार ने माना कि मंडियों में नमी की शर्त पूरी करने पर भी घटते रेट पर बिकने वाली फसल के रेट पर मंडी में लगाए गए नाजायज कट का पूरा किया जाएगा और ऐसा न होने की स्थिति में आढ़तियों पर कार्रवाई की जाएगी।

नेताओं ने कहा कि गेहूं की बुआई के लिए डीएपी की कमी को पूरा करने के लिए तैयारी की जाए, जिस पर सरकार ने कहा कि सहकारी समितियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी सामान्य किसान अपना आधार कार्ड दिखाकर नकद डी.ए.पी. ले सकता है। इसके बाद किसान नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन और 1-2 दिनों में हालात सुधारने के आश्वासन देने के बाद संगठनों द्वारा रोड जाम खोलने का फैसला किया गया है, लेकिन रोड साइड पर बैठकर सांकेतिक धरना जारी रहेगा। अगर आने वाले दिनों में हालात नहीं सुधरे तो फिर से तीखे एक्शन लिए जाएंगे।


Leave a Reply