Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जत्थेदार पद से दिया इस्तीफा

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जत्थेदार पद से दिया इस्तीफा

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल से वल्टोहा के इस्तीफे के बाद अब जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जत्थेदार पद से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा लगातार जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर सवाल उठा रहे थे। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बताया कि, वल्टोहा मुझ पर और मेरे परिवार पर निजी हमले कर रहा है। इन सभी विवादों के बीच ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जत्थेदार पद से इस्तीफा दे दिया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार भी रह चुके हैं, जिसके बाद उन्हें तख्त श्री दमदमा साहिब का जत्थेदार नियुक्त किया गया था। एक भावुक वीडियो संदेश में ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह जत्थेदारी से इस्तीफा दे रहे हैं। वे भारत सरकार और पंजाब सरकार से अपील करते हैं कि उन्हें दी गई सभी सुविधाएं और सुरक्षा वापस ले ली जाए, वे इन्हें अफोर्ड नहीं कर सकते। वे एक विनम्र सिख की तरह एक छोटे से घर में रहते हैं।


Leave a Reply