Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing कमिशनरेट पुलिस ने महानगर जालंधर में 25 स्थानों पर चलाया सर्च आपरेशन
Oplus_131072

कमिशनरेट पुलिस ने महानगर जालंधर में 25 स्थानों पर चलाया सर्च आपरेशन

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और डी.आई.जी.एस भूपति के नेतृत्व में बुद्धवार को कासो ( CASO) आपरेशन के द्वारा स्ट्रीट क्राइम और नशे विरुद्ध शिकंजा कसा। जानकारी देते पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस अभियान में 500 से अधिक पुलिस मुलाजिमों को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड, संवदेशनशील स्थानों ( हाटस्पाटस), धार्मिक स्थानों आदि पर बारीकी के साथ चैकिंग की गई, जिस दौरान कई श्ककी व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और बरामदगी की गई। शहर में से जुर्म का सफाया करने के उदेश्य से यह अभियान चलाया गया है।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस आपरेशन का उदेश्य पूरे शहर में स्ट्रीट क्राइम पर नकेल डालना है। उन्होंने कहा कि पूरे आपरेशन दौरान बढिया तालमेल को यकीनी बनाया गया। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में स्ट्रीट क्राइम और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए जाने जाते हाट-स्पाटस को टारगेट करते 500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को इस आपरेशन में तैनात किया गया।

स्वप्न शर्मा ने कहा कि व्यापक अपराध मैपिंग के द्वारा बदनाम अपराधियों और ड्रग डीलरों पर ध्यान केंद्रित करते हुए पड़ताल के लिए 25 प्रमुख स्थानों की पहचान की गई थी।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस कार्यवाही दौरान कई श्क्की व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और बरामदगी की गई है। उन्होंने कहा कि यह आपरेशन जनतक सुरक्षा को यकीनी बनाने और स्ट्रीट क्राइम और नशे के साथ सम्बन्धित अपराधों से निपटने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की अटूट वचनबद्धता में महत्वपूर्ण मील पत्थर है स्वप्न शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार शहर में से जुर्म का सफाया करने के लिए वचनबद्ध है और इस में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply