Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Navratri 2024: नवरात्रि में घर लाएं ये शुभ चीजें; पूरे साल होगी बरकत, दूर होगा धन संकट

Navratri 2024: नवरात्रि में घर लाएं ये शुभ चीजें; पूरे साल होगी बरकत, दूर होगा धन संकट

Navratri 2024 : नवरात्रि में देवी मां अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं। इस अवसर पर विशेष पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ खास चीजों का खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि में खरीदी गई ये चीजें घर में बरकत लाती हैं और धन संकट को दूर करती हैं। आइए जानते हैं, नवरात्रि में कौन-कौन सी चीजें घर लाना चाहिए।

इष्टदेव की मूर्ति
नवरात्रों में अपने इष्टदेव यानी पसंदीदा देव या देवी की धातु, अपनी क्षमता के अनुसार, सोने, चांदी या पीतल, की मूर्ति खरीदना और उसे मंदिर में स्थापित करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से इष्टदेव सहित देवी मां का असीम आशीर्वाद प्राप्त होता है।

नया घर, जमीन या दुकान की खरीदारी
माना जाता है कि देवी दुर्गा नवरात्रि में विशेष रूप से कृपालु होती हैं और जो लोग इस दौरान कोई शुभ कार्य करते हैं, उन्हें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि नवरात्रि में नई संपत्ति जैसे कि नया घर, जमीन या कोई दुकान खरीदना शुभ होता है।

नया वाहन लेना
प्रचलित रिवाजों के अनुसार, नवरात्रि को नया वाहन लेने के लिए उपयुक्त समय माना गया है। मान्यता है कि इस समय लिए गए वाहन के जल्दी खराब होने की आशंका भी कम होती है और वह लंबे समय तक साथ देता है।

श्रृंगार का सामान
प्रचलित रिवाजों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान, विशेष कर सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन श्रृंगार का सामान भी अवश्य खरीदना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

शुभ पौधे खरीदना और लगाना
हिंदू धर्म में शुभ माने जाने वाले पौधे, जैसे तुलसी, केला, शमी नवरात्रि में खरीदना शुभ होता है। इन्हें खरीदकर अपने घर के बगीचे में लगाने से बरकत होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं।

लाल रंग की ध्वजा
नवरात्रि में लाल रंग की ध्वजा या झंडा खरीदकर मंदिर में रखना चाहिए। मान्यता है नवमी के दिन इस ध्वजा को देवी के किसी मंदिर में अर्पित करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, ग्रह दोष कटते हैं और प्रगति होती है।

नए वस्त्र और आभूषण
बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि नवरात्रि में नए वस्त्र और आभूषण जरूर खरीदने चाहिए। मान्यता है कि यह भाग्य को आपके पक्ष में रखने में मददगार साबित होते हैं और भाग्योदय के लिए शुभ भी सिद्ध होते हैं।

मिट्टी का घर (घरौंदा)
नवरात्रि में मिट्टी का एक छोटा-सा घर यानी घरौंदा खरीदकर उसे मंदिर में रखना चाहिए। कहते हैं कि नवरात्रि में खरीदा गया घरौंदा अपना घर खरीदने के सपने को जल्द ही पूरा करने में मदद करता है।

कामधेनु की मूर्ति
हिंदू धर्म में गाय की एक सबसे शुभ रूप कामधेनु को बेहद पूज्य माना गया है। इसलिए नवरात्रि में कामधेनु की गाय मूर्ति जरूर खरीदें। इस शुभ मौके पर गाय का घी भी घर लाना चाहिए और उससे माता का दीपक जलाना चाहिए। इससे से माता रानी बेहद प्रसन्न होती हैं और घर को धन-धान्य से भर देती हैं।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Leave a Reply