Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing अगर बुरे सपने बार बार करते है परेशान, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
how-to-reduce-bad-dreams-do-these-astrological-measures-to-get-rid-of-scary-dreams

अगर बुरे सपने बार बार करते है परेशान, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Astrology : कई बार इंसान को बार बार बुरे सपने तंग करते है। कभी कभी तो इन बुरे सपनों के कारण अचानक से इंसान उठकर बैठ जाता हैं। क्योंकि बुरे सपने कई बार हकीकत से लगने लगते है। अगर आप भी अधिकतर बुरे और डरावने सपनों के कारण परेशान रहते हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इन ज्योतिष शास्त्र संबंधी कुछ उपायों को अपना सकते हैं।

बुरे सपने आने का कारण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई बार बिस्तर में ही बैठकर खाने के कारण लोगों को बुरे सपने आने लगते हैं।
घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होने के कारण भी डरावने सपने आते हैं।
पितृ दोष के कारण भी लोगों को बुरे सपने आते हैं। इसलिए कुंडली की जांच जरूर कराएं।

बुरे सपने से निजात पाने का ज्योतिष उपाय

हनुमान चालीसा का पाठ करें – अगर आपको लगातार बुरे सपने आ रहे हैं, तो रोजाना सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान बजरंगबली की पूजा करने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप चाहे तो सोने से पहले भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए बिस्तर के नीचे काले रंग के कपड़े में थोड़ी सी फिटकरी बांधकर रख दें। ऐसा करने से आपको धीरे-धीरे बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे।

रात को सोने से पहले अपने रूम में कपूर जलाएं। इसकी सुगंध से वातावरण सही होगा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाएगा।

बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए एक पानी वाला नारियल लेकर सिर के ऊपर से 7 बार उतार लें और बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। इंडिया लिविंग न्यूज़ किसी तरह का कोई दावा नहीं करता।


Leave a Reply