Latest news
सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इस बैंक के ग्राहकों को दिया खास तोहफा
Oplus_131072

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इस बैंक के ग्राहकों को दिया खास तोहफा

पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ग्राहकों को ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा देने के लिए पंजाब राज्य सहकारी बैंक में यू.पी. आई. सेवा शुरू की है। इस पहल के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुविधा सहकारी बैंकों में डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करेगी। राज्य सरकार ने बैंक की 18 शाखाओं में यू.पी.आई. सुविधा शुरू की है।

इसका उद्देश्य बैंक की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाना है। यू.पी.आई. के माध्यम से अभी 50,000 रुपए का कर सकेंगे लेन- देन: CM मान ने कहा कि अब बैंक के ग्राहक गूगल पे, व्हाट्सएप, फोन पे, पेटीएम, भीम और अन्य एप्स के जरिए लेन-देन कर सकेंगे। इस सुविधा के साथ बैंक के ग्राहक अन्य बैंक खातों से पंजाब राज्य सहकारी बैंक के खातों में पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। शुरू में ग्राहक यू.पी.आई. के माध्यम से प्रतिदिन 50,000 रुपए तक का लेनदेन कर सकेंगे, जिसे आने वाले दिनों में बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जाएगा।


Leave a Reply