Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing बिहार के जमुई जिले के अभिषेक को 24 की उम्र में मिला Google से 2 करोड़ 7 लाख का पैकेज

बिहार के जमुई जिले के अभिषेक को 24 की उम्र में मिला Google से 2 करोड़ 7 लाख का पैकेज

नेशनल न्यूज़ : बिहार के जमुई जिले के अभिषेक कुमार को गूगल में 2 करोड़ 7 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी मिली है। जैसे ही गूगल की तरफ से अभिषेक को फोन आया तो घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दे NIT पटना से B.Tech करने वाले अभिषेक पहले जर्मनी के बर्लिन में Amazon के लिए काम कर रहे थे। अब वह लंदन में गूगल के लिए काम करेंगे।

अभिषेक की यात्रा संघर्ष और प्रेरणा से भरी है। उन्होंने झाझा के एक स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और फिर पटना से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने NIT पटना से computer science में B.Tech किया।

2022 में अभिषेक को अमेज़न में जर्मनी के बर्लिन शहर में नौकरी का अवसर मिला। अमेज़न के बाद उन्होंने एक जर्मन कंपनी में भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। लेकिन उनका सपना हमेशा गूगल जैसी बड़ी कंपनी में काम करने का था। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की और अंततः गूगल में नौकरी के लिए आवेदन किया।

Google में चयन के लिए अभिषेक को पांच चरणों में इंटरव्यू देना पड़ा, जिनमें वे सफल रहे। अंततः उन्हें 2 करोड़ 7 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर गूगल से ऑफर मिला।


Leave a Reply