Latest news
सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing शानदार फीचर्स के साथ iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानें डिटेल्स

शानदार फीचर्स के साथ iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानें डिटेल्स

iPhone 16 plus Launched : एप्पल ने सोमवार की रात को अमेरिका के कैलिफोर्निया में शानदार इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट में आईफोन की नई सीरीज iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया गया। इस सीरीज में एप्पल ने iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को पेश किया। एप्पल ने नई आईफोन सीरीज को कुछ बड़े अपग्रेड्स के साथ पेश किया है। आइए जानते है iphone 16 Plus के बारे में

iPhone 16 Plus को कंपनी ने 8GB रैम के साथ तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें आपको 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। इसमें आपको एल्यूमिनियम डिजाइन के साथ Black, Pink, Teal, Ultramarine चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। बता दें कि 128GB वेरिएंट के साथ 8GB रैम का ऑप्शन मिलेगा जबकि वहीं 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB का ऑप्शन मिलेगा। iPhone 16 Plus को कंपनी ने 899 रुपये अमेरिकी डॉलर में लॉन्च किया है।

बता दें कि iPhone 16 और iPhone 16 Plus में एक जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। इसके रियर में भी वर्टिकल शेप में डुअल कैमरा सेटअप आता है। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जबकि वहीं सेकंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

आईफोन 16 प्लस में कंपनी ने 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इसमें OLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में आपको 2796×1290 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। iPhone 16 Plus में भी आपको Dynamic Island और HDR display के साथ ट्रू टोन और वाइड कलर का फीचर दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है इसलिए आप इसे बारिश और स्विमिंग के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आईफोन 16 प्लस में कंपनी ने 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इसमें OLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में आपको 2796×1290 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। iPhone 16 Plus में भी आपको Dynamic Island और HDR display के साथ ट्रू टोन और वाइड कलर का फीचर दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है इसलिए आप इसे बारिश और स्विमिंग के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कंपनी ने फिलहाल बैटरी का खुलासा नहीं किया है लेकिन कंपनी के मुताबिक इस बार आपको बड़ी बैटरी मिलने वाली है।


Leave a Reply